डोईवाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत

  • *डोईवाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत*

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया का किया स्वागत। बृहस्पतिवार सुबह 7:30–7:45 के बीच जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया।

जहां प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक समेत कई लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया का गर्मजोशी से स्वागत किया।

जिसके पश्चात वह देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। बता दे की केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं।

भ्रमण के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री 30 मार्च को सीमांत जनपद चमोली के मलारी गांव में एक दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वह वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात कर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह मलारी में आशा कार्यकत्रियों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे।

इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया 31 मार्च शुक्रवार को देहरादून में दून मेडिकल कालेज के 500 बेडेड अस्पताल सहित 50-50 बेड के तीन जनपदों के लिए स्वीकृत क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *