नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्यों के आवेदकों के विरोध में Harikrishna Bijlwan ने दी आंदोलन की चेतावनी

आज संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल भानियावाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा से मुलाकात की गई संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजलवान द्वारा बताया गया कि हमारी नर्सिंग की भर्ती 12 वर्षों बाद 3 जनवरी 2023 को विज्ञापित की गई किंतु इस भर्ती में कुछ बाहरी राज्य के लोग द्वारा फर्जी स्थाई निवास बनाकर आवेदन किया जा रहा है और कुछ बाहरी राज्यों के युवकों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में केस दायर कर नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन करने की अनुमति मांगी है

जिसमें न्यायालय द्वारा ऐसे व्यक्तियों को प्रोविजनल तौर पर परमिट कर दिया है जिसका हमारा संगठन पुरजोर विरोध करता है और हम अपने सभी जनप्रतिनिधि से यह आग्रह करते हैं कि हमारी सरकार समूह ग पदों पर बाहरी राज्यों के आवेदन स्वीकार न करें यदि नर्सिंग अधिकारी के पद पर बाहरी राज्यों के आवेदकों द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तो हमारा संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा

और अपने उत्तराखंड के लोगों और यहां की जनता और बेरोजगारों के हित के लिए सड़कों पर आंदोलन करेगा जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया कि माननीय न्यायालय में सरकार मजबूती से अपने प्रदेश के बेरोजगारों के हित में खड़ी रहेगी और किसी भी बाहरी राज्यों के आवेदकों को इसमें आवेदन की अनुमति नहीं दी जाएगी आज मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह, मीनाक्षी ममगाई, नीरज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *