नई दिल्ली, 01 दिसंबर, 2022
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ओर काबीना मंत्री गणेश जोशी के बीच कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि मंत्री गणेश जोशी निगम चुनाव के चलते दिल्ली दौरे पर है और नई दिल्ली के कई वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे साथ ही कई जनसभाओं को भी सम्बोधित करेंगे।
Share the post "डॉ. मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट करते मंत्री गणेश जोशी"

