मसूरी में चल रहे चिंतन शिविर के दौरान अचानक पहुँचे मुख्यमंत्री, सभागार में श्रोता की तरह बैठकर सुनने लगे विचार

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंचे चिंतन शिविर में
  •  सभागार में सबसे पीछे की पंक्ति में बैठकर पूरी गम्भीरता से देख व सुन रहे अधिकारियों व विशेषज्ञों का विचार विमर्श
  •  तीन दिवसीय चिंतन शिविर में चल रहे वैचारिक मंथन पर सीएम की है सीधी नजर
  •  मसूरी स्थित LBSNAA में चल रहा है प्रदेश के विकास को लेकर गहन मंथन और जब श्रोता के रूप में पहुँचे मुख्यमंत्री

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर के आज के समापन सत्र में देर सायं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सरदार पटेल भवन सभागार में पहुँचे और अन्य अधिकारियों के मध्य बैठकर एक श्रोता के रूप में विचारों को सुनने लगे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बेहद गंभीरता के साथ प्रस्तुतिकरण को देखने के साथ ही अधिकारियों के विचारों और सुझावों को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *