दलजीत हत्याकांड मामला : ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर SSP ने कांस्टेबल को किया निलंबित

रुद्रपुर/लोक संस्कृति

मेट्रोपोलिस कॉलोनी गेट पर हुए दलजीत सिंह हत्याकांड के मामले में ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि कॉलोनी के गेट पर हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल को तीन बार कॉल कर मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कांस्टेबल ने मामले को गंभीरता को नहीं लिया और ना ही चौकी इंचार्ज या वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर एसएसपी ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *