ग्राफिक एरा में ग्लोबल विलेज, 30 देशों की संस्कृति दिखी एक मंच पर

ग्राफिक एरा में ग्लोबल विलेज, 30 देशों की संस्कृति दिखी एक मंच पर

देहरादून/लोक संस्कृति

देश-विदेश की विभिन्न संस्कृतियों का जश्न आज ग्राफिक एरा में मनाया गया। ग्राफिक एरा में पढ़ाई कर रहे 30 से ज्यादा देशों के छात्र-छात्राएं इस जश्न में शामिल हुए।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ग्लोबल विलेज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज बीटेक ऑडिटोरियम में भारत समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने झण्डा फहरा कर किया। इसमें फ्रंास, पोलैण्ड, इजिप्ट, टर्की, ताइवान, म्यांमार, साउथ अफ्रिका, नाइजिरिया, लाइबीरिया, श्रीलंका, सूडान, जिम्बाब्वे, घाना, तंजानिया, इथोपिया, कैमरून, बोस्तवाना, कांगो, युगाण्डा, जाम्बिया, लेसोथो, नाइगर, रवाण्डा, पापुआ न्यू गिनी आदि के प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर छात्र-छात्राएं अपने मनोहारी अन्दाज में नजर आये। अपने देशों की पारम्परिक वेशभूषाओं में सजे छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए अपने देश की संस्कृति की झलक दिखाई।

बात केवल रंगारंग कार्यक्रमों तक ही नहीं रूकी बल्कि इजिप्ट, टर्की, लाइबीरिया, ताइवान आदि देशों से आये तमाम छात्र-छात्राओं ने अपने परम्परागत व्यंजनों के स्टाल भी लगाए। खास बात ये रही कि इन स्टाल पर व्यंजन बेचे नहीं गये बल्कि छात्र-छात्राओं को आग्रह कर-करके परोसे गये। ग्लोबल विलेज में ग्राफिक एरा के डीन इण्टरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर ने विदेशी छात्र-छात्रओं के लिए ग्राफिक एरा में उपलब्ध अवसरांे की जानकारी दी और यह भी बताया कि ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं अपने कोर्स के एक या दो साल किस तरह विदेशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों में पढ़ सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन आईसेक ने ग्राफिक एरा के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में एसोसिएट डीन इण्टरनेशन अफेयर्स डा. सचिन शर्मा, इण्टरनेशनल अफेयर्स सेल के एग्जीक्युटिव सुचित अरोड़ा, सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अभिभावक भी मौजूद रहे।