भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी (Minister Ganesh Joshi) के साथ मनाया फूलदेई का पर्व

  • भराड़ीसैंण में बच्चों ने मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर फूलदेई का पर्व मनाया।
  • कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश वासियों की फुलदेई पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

भराड़ीसैंण, 15 मार्च। उत्तराखंड के लोकपर्व फुलदेई के अवसर पर आज भराड़ीसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज, भराड़ीसैंण के बच्चों ने फूलदेई के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की।

बच्चों ने फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार जैसे मांगल गीतों के साथ प्रकृति देवी को आभार प्रकट करने का लोकपर्व फूल संक्रांति फूलदेई का पर्व के फूलदेई के गीत और मंगल गीत भी गाये।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोक पर्व फूलदेई मनाया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के त्योहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है।

मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है।

मंत्री ने कहा प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए इस अवसर पर प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।