डोईवाला : शुगर मिल के अधिशासी निर्देशक को उत्कर्ष कार्यों के लिए किया सम्मानित

  • डोईवाला : शुगर मिल के अधिशासी निर्देशक को उत्कर्ष कार्यों के लिए किया सम्मानित

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। भाजपा किसान मोर्चा ऋषिकेश जिला प्रभारी राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को शुगर मिल में भाजपाइयों ने ईडी डीपी सिंह से मुलाकात की।

भाजपा नेता राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि ईडी दिनेश प्रताप सिंह के मिल में हो रहे अच्छे कार्यों को विरोधी दल पचा नहीं पा रहे हैं। सिमलास ग्रांट के किसान दरपान बोरा ने कहा इस बार शुगर मिल ने किसानों की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा है। वहीं बुल्लावाला के किसान ओमप्रकाश कंबोज ने कहा कि एसएमएस द्वारा गन्ना पर्ची आने से विरोधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री रविंदर बेलवाल, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, आरती लखेड़ा, नितिन कोठारी, भारत गुप्ता, डॉ बीएस सोढ़ी, पम्मी राज, राममूर्ति ताई आदि थे।