हरिद्वार में घर के बालकनी में दिखा विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

हरिद्वार के ऋषिकुल स्थित एक घर में विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के ऋषिकुल में स्थित एक  शिक्षक दीपक नौटियाल के घर का मामला है, जहां आज सुबह के समय एक विशालकाय अजगर उनके घर की बालकनी में देखा गया। जिसके बाद घर में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं दीपक ने बताया कि अजगर उनके घर में बनी बालकनी में लगे गमलों के पीछे छुप कर बैठा है।

जिसके बाद दीपक ने इसकी सूचना वन विभाग को फोन पर दी। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने घर के बालकनी में छिपे हुए विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर ले गये।

दीपक नौटियाल ने बताया कि आश्चर्य की बात यह है, कि घर की दूसरी मंजिल तक यह अजगर कैसे आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *