श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर

टिहरी/ लोक संस्कृति

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय(sridev-suman-uttarakhand-university)टिहरी गढ़वाल के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया गया है। इस संबंध में कुल सचिव के० आर० भट्ट ने आदेश जारी किया है

कुलसचिव के० आर० भट्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय(sridev-suman-uttarakhand-university)का शैक्षणिक कैलेंडर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

अतः समस्त सम्बद्ध राजकीय व अशासकीय महाविद्यालय एवं स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थानों से अनुरोध है, कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार सत्र 2022-23 के शैक्षणिक कैलेंडर के आधार पर अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *