लोक संस्कृति के संरक्षण में जौनसार का अहम योगदान: सीएम

देवभूमि कबड्डी एकेडमी व जौनसार-बावर पछवादून क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से बुलाकीवाला तप्पड़ मैदान में हुई ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते कुप्रभाव के चलते लोक संस्कृति को बचाने में जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते इस दौर में युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ शारीरिक एवं मानसिक ज्ञान व संस्कारवान होना बेहद जरूरी है। कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड व भारतीय संस्कृति को बचाने में संस्कृति के संवाहक व अभिभावकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *