भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेन्द्र भट्ट, आदेश जारी

उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी में रह रहे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की जगह अब महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी ने आदेश जारी किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ है। भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है।

वहीं 3 दिनों पूर्व ही इस बात का खुलासा कर दिया गया था। सूत्रों की माने तो देर रात प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *