कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को दी 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई

  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को दी 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई।*

देहरादून, 26 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आज़ाद ज़रूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ था, इस दिन भारत पूर्ण गणतंत्र बना था।

मंत्री जोशी ने कहा इस दिन भारत को अपना संविधान व कानून मिला और ब्रिटिश राज से पूरी तरह आज़ादी मिली। मंत्री जोशी ने भारत का संविधान सबसे सुंदर संविधान है कई देशों के अध्ययन के बाद इस संविधान को बनाया उन्होंने कहा यह भारत का संविधान ही है जो भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है, हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *